Shall We Tell The President_Jeffrey Archer_Paperback

Shall We Tell The President_Jeffrey Archer_Paperback
Hindi
0
978-9-393-26786-3
₹ 277.00 ₹ 395.00
जैफ़री आर्चर दुनिया के बेस्टसैलर लेखकों में से एक हैं।  इनकी किताबें  28 करोड़ से अधिक बिक चुकी हैं, 47 भाषाओं में अनूदित हैं और 35 करोड़ से अधिक पाठक पढ़ चुके हैं। केवल 6 दिन, 13 घंटे और 37 मिनट का फ़ासला है अमरीका की राष्ट्रपति के जीवन और मृत्यु के बीच... पुस्तक ‘प्रोडिगल डॉटर’ के अन्त में फ़्लोरेंटीना केन अमरीका की पहली महिला राष्ट्रपति घोषित की जाती हैं। एक शाम 7:30 बजे एफ़बीआई को राष्ट्रपति को मारने के षड्यंत्र की भनक लगती है। 8:30 बजे पाँच लोगों को इस षड्यंत्र की विस्तृत जानकारी मिलती है। 9:30 बजे उन पाँच में से चार की मौत हो जाती है।  केवल एफ़बीआई एजेन्ट मार्क एंड्रयूज़ को मालूम है कि कातिल कब अपना वार करेगा। वह यह भी जानता है कि इसमें एक सीनेटर का हाथ है। उसके पास केवल 6 दिन, 13 घंटे और 37 मिनट का समय है राष्ट्रपति को बचाने के लिए और यह पता करने के लिए कि कातिल कहाँ और कैसे वार करेगा।  क्या वह राष्ट्रपति को बचा पाता है...