Vishwa Ki Rashtrapati Aur Pradhanmantri Mahilayen
दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की हैं, लेकिन दुनिया के उत्तरदायी पदों पर उनकी भागीदारी एक चौथाई से भी कम है। यदि हम संसार के राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों की बात करें तो महिलाओं को यह उच्च पद बहुत कम मिले हैं, परंतु जब भी उन्हें अवसर दिया गया है उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कार्यशैली की छाप छोड़ी है। चाहे वह इन्दिरा गांधी हो, मारग्रेट थेचर या गोल्डा मायर। किसी भी तरह से पुरुषों से कम नहीं है नारी । उत्तरदायित्व निभाने और कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मुश्किलों का सामना करने में।
यह पुस्तक पिछले पचास वर्षों में अब तक राष्ट्रपति बनी 40 महिलाओं और प्रधानमंत्री के पद पर काम कर चुकी 42 महिलाओं का सचित्र परिचय देती है कि कैसे उन्होंने अपने बलबूते पर अपने-अपने देश पर शासन किया और एक नई दिशा भी दी। सम्भवत: यह अपने विषय की पहली पुस्तक है जिसमें अस्सी से अधिक अत्यंत तेजस्वी, प्रभावशाली महिलाओं का परिचय है जिन्होंने अपने-अपने देश की सेवा प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के रूप में की।
✻