Khamoshi Ke Anchal Mein
सदियों की एक गाथा है खामोशी के आंचल में
कभी डूबती उतराती सी दिखती है कुछ अक्षरों के जल में.....
बात उनकी है- जिन्होंने ज़िन्दगी की कड़ी धूप में चलते हुए, अपने ही अक्षरों की छाया में बैठकर उस कड़ी धूप को झेल लिया। इस संकलन में कुछ के ऐतिहासिक दस्तावेज़, कुछ खामोशी के दस्तावेज़, और कुछ उनकी बात भी है जो इस काल में संघर्ष की एक लम्बी यात्रा पर चल दी हैं......
✻