Rice,Biryani & Pulao
मास्टर शेफ़ संजीव कपूर भारत में पाककला के सर्वोच्च शिखर पर बैठे हैं। उनका 24×7 टीवी चैनल फूडफूड, भारत और विदेशों में उनके रेस्त्रांओं की श्रृंखला और पाककला पर उनकी कई लोकप्रिय पुस्तकें इसका प्रमाण हैं कि वे भारत के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित शेफ हैं। उनकी वेबसाइट www.sanjeevkapoor.com विभिन्न पकवानों और पाककला पर व्यापक और विस्तृत जानकारी का ख़ज़ाना है। ‘‘संजीव कपूर का खज़ाना’’ की इस नयी किताब में शेफ कपूर ने चावल जैसे साधारण अनाज से बने विभिन्न पौष्टिक तथा स्वादिष्ट व्यंजन पेश किये हैं। विदेश में बनने वाले हब्ड स्प्रिंग अनियन राइस, कुशेरी, रिसाटो अला मिलानेस तथा अपने देश में बनने वाली हांडी बिरयानी, खुब मकई पुलाव, बिसी बेले हुलिअन्ना तथा अंबे भात ये सभी क्षेत्रीय व्यंजन यहाँ दिए है। चावल की दुनिया में खो जाएँ!
✻