Chanakya

Chanakya
Hindi
-
978-9-350-64150-7

Price unavailable

चौथी व तीसरी शताब्दी(ई.पू.) मे  मगध राज्य (वर्तमान बिहार) में पाटलिपुत्र में रहने वाले चाणक्य प्राचीन भारत के अति प्रसिद्ध सामाजिक एवं राजनीतिक दार्शनिकों में से एक थे। अपने समय के विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय के विद्वान रहे चाणक्य ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की न सिर्फ राजपाट संभालने में सहायता की बल्कि वह उनके मुख्य परामर्शदाता भी थे। चंद्रगुप्त-चाणक्य के काल में मौर्य साम्राज्य खूब फला-फूला। 'अर्थशास्त्र', 'नीतिशास्त्र' तथा 'चाणक्यनीति' जैसे महान ग्रंथों के रचयिता चाणक्य की असाधारण गाथा को यहां आकर्षक चित्रों सहित प्रस्तुत किया गया है। चाणक्य सम्राट चंद्रगुप्त को दिए जाने वाले भोजन में थोड़ा सा विष मिला कर दिया करते थे ताकि सम्राट चंद्रगुप्त में अपने छिपे शत्रुओं से बचाव हेतु प्रतिरक्षा निर्मित होती रहे। उनके  विषय में यह पुस्तक प्रत्येक पृष्ठ पलटने पर आपको मनोरंजक जानकारियां प्रदान करेगी।