Mera Bharat
प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह अपने बेबाक तथा चुटीले लेखन के चलते पाठकवर्ग में खासे लोकप्रिय तो हैं ही, साथ ही धर्म, इतिहास तथा कालखण्ड जैसे गंभी विषयों पर भी इन्होंने प्रामणिकता से लिखा है। इस पुस्तक में खुशवंत सिंह ने भारत के गौरवशाली इतिहास, आरम्भिक काल से वर्तमान समय तक के देश व देशवासियों की दास्तान, जन-जीवन, कला, संगीत, पर्व-त्यौहार तथा राजनीति-सभी को बेहद रोचक ढंग से प्रवाहपूर्ण भाषा में कलमबद्ध किया है। यह पुस्तक जहाँ एक ओर पाठकों को भारत के विषय में नई जानकारियाँ देगी, वहीं दूसरी और धाराप्रवाह लेखन से आकर्षित भी करेगी। इनकी अन्य कृतियाँ हैं-'औरतें' 'सनसेट क्लब' तथा 'समुद्र की लहरों में'।
✻