Samudra Ki Lehron Mein_Khushwant Singh_Paperback
खुशवंत सिंह का यह उपन्यास जब अंग्रेज़ी में प्रकाशित हुआ तो सभी जगह चर्चा का विषय बन गया क्योंकि यह एक तरह से, प्रच्छन्न रूप में भारत के एक प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित है और इसमें अनेक ऐसी नई बातें उन्होंने लिखी हैं जो पहले प्रकाश में नहीं आईं। उनके बचपन से लेकर लन्दन में उनके किशोर जीवन और बाद में उनके प्रधानमंत्री काल तक सभी अनछुए प्रसंगों का चित्रण है। ऐसे उपन्यास लिखना साहस का काम है। मूलतः अंग्रेज़ी में लिखा गया उपन्यास प्रकाशित होते ही 'बैस्टसैलर' बन गया।
✻