Jawahar Lal Nehru
आज़ादी से पहले के हमारे अग्रणी नेताओं में से एक और आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सही मायने में 'आधुनिक भारत का निर्माता' कहा जाता है। महात्मा गाँधी के इस मनपसंद अनुयायी को 'पंडित नेहरू' भी कहा जाता था जिनकी शिक्षा-दीक्षा संसार के बेहतरीन स्कूलों-विश्वविद्यालयों में हुई। अंग्रेजी भाषा के सृजनशील लेखक नेहरू ने 'भारत की खोज' तथा 'विश्व इतिहास की झलक' जैसी कई पुस्तकें लिखीं।
सबसे लम्बे समय तक भारत के प्रधानमंत्री बने रहने वाले इस महान नेता के जीवन की गाथा इस पुस्तक में मुख्य घटनाओं सहित खूबसूरत रेखाचित्रों के रूप में दी गयी है। नेहरू, जो बच्चों को बहुत प्यार करते थे व जिन्हें स्नेहवश 'चाचा नेहरू' भी कहा जाता था, पर यह पुस्तक न सिर्फ आपको रोमांचित करेगी बल्कि भारत के स्वाधीनता आंदोलन की कुछ झलकियाँ भी पेश करेगी।
✻